निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जोन 9 के वार्ड 32 अवंति विहार कालोनी वासुदेव केयर हॉस्पिटल के सामने सीसी रोड व नाली निर्माण हेतु पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा सहित किया भूमिपूजन

रायपुर

आज रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महर्षि वाल्मिकी वार्ड कमांक 32 क्षेत्र में अवंति विहार कालोनी में वासुदेव केयर हॉस्पिटल के सामने नई सीसी रोड एवं नाली निर्माण का नया विकास कार्य शीघ्र करने महर्षि वाल्मिकी वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा सहित श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ एव भूमिपूजन किया।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर, जोन 9 कार्यपालन अभियता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब उपअभियता सुश्री अंकिता जनार्दन सहित स्थानीय क्षेत्र के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, आमजनो, नवयुवको की उपस्थिति रही। भूमिपूजन करते हुए लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल ने जोन 9 कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियता, उपअभियंता को अधोसरचना मद अंतर्गत जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु स्वीकृति अनुसार अवंति विहार कालोनी में नई सीसी रोड एव नाली का नया विकास कार्य तत्काल प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने स्थानीय रहवासियों से सीसी रोड निर्माण के समय उस पर वाहन आदि ना चलाकर मजबूत सीसी रोड जनहित में जनउपयोग हेतु बनवाने मे नगर निगम जोन 9 लोककर्म विभाग को सकारात्मक सहयोग देने की विनम्र अपील की। वार्ड पार्षद श्रीमती प्रमा मनोज विश्वकर्मा ने महर्षि वाल्मिकी वार्ड के अवति विहार में नई सीसी रोड एव नाली का विकास कार्य प्रारंभ होने पर सभी वार्डवासियों की ओर से नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल को हार्दिक धन्यवाद दिया।