राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में आयुष विभाग से करवाया प्रकृति परीक्षण, 15 लाख नागरिकों के लिए शुरू हुआ देशव्यापी अभियान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज सोमवार को राजभवन में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा प्रकृति परीक्षण करवाया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा पद्धति और नेचरोपैथी काउंसिल रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनिल दास, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, डॉ. विनय भारद्वाज और डॉ. ओपी राउत उपस्थित थे।

यह परीक्षण आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी प्रकृति परीक्षण अभियान का हिस्सा है। अभियान का शुभारंभ संविधान दिवस 26 नवंबर से हुआ है और यह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान राज्य में 15 लाख नागरिकों का मोबाइल एप के माध्यम से आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप वात, पित्त, कफ का परीक्षण किया जाएगा।