रायपुर के हनुमान मंदिर से मुकुट, त्रिशूल और आभूषण की चोरी: पुलिस ने श्रृंगार के जेवरात बरामद किए, आरोपी को गिरफ्तार किया

रायपुर के स्वामी आत्मानंद सरोवर के पास स्थित हनुमान मंदिर से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गौकरण निषाद है, जिसके पास से पुलिस ने 2 चांदी के मुकुट, त्रिशूल और अन्य मंदिर के श्रृंगार के आभूषण बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी आज़ाद चौक, प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बेमेतरा के रहने वाले गौकरण निषाद ने ही इस चोरी को अंजाम दिया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने बेमेतरा में आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चांदी के 2 मुकुट, त्रिशूल, पट्टी, बछिया, पायल और अन्य आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।