रायपुर। गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका और सांस्कृतिक कला महोत्सव 2024 का आयोजन रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 10 जनवरी से 20 जनवरी किया जा रहा है। यह महोत्सव विभिन्न राज्यों से आए कला-प्रेमियों को एक साथ लाने के लिए एक मंच प्रदान करने का उद्देश्य रखता है।
महोत्सव में सामाजिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे व्यंजन, गायन, मेहंदी, शिशु, वेशभूषा, चित्रकला, रंगोली, एकल व समूह नृत्य एवं किड्स फैसन शो जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ ही कवि सम्मेलन का कार्यक्रम 15 जनवरी को शाम 6 बजे एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से आरंभ होगा।