7 महीने में सबसे सस्ता मिल रहा गोल्ड, जानें क्या है कीमत…

नई दिल्ली , 22 सितंबर 2022 : देश में त्योहारी सीजन के पहले सोने -चाँदी की कीमत में लगातार गिरावट आई है. भारतीय वायदा बाजार में भी आज सोना और चांदी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, सोने का भाव भारत में आज 7 महीनों के निचले स्‍तर पर चला गया है। एमसीएक्‍स पर आज सोने में 0.21 फीसदी की गिरावट हुई है। लेकिन चांदी में मजबूती आई है।
मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.21 फीसदी गिर गया है। इसी तरह चांदी भी आज कल के बंद भाव से 0.30 फीसदी नीचे जा रही है। गुरुवार को एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9ः10 बजे 105 रुपये गिरकर 49,338 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुवार को वायदा बाजार में सोने में कारोबार 49,314.00 रुपये के स्‍तर से शुरू हुआ, लेकिन, बाद में हल्‍की तेजी आई और यह 49,338 रुपये पर ट्रेड करने लगा।
मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी का भाव भी मंदा है। चांदी का रेट गुरुवार को 172 रुपये गिरकर प्रति किलो 57,126 रुपये हो गया है। चांदी में आज ट्रेडिंग 56,961 रुपये से शुरू हुई थी। कुछ देर बाद भाव में तेजी आई और यह 57,126 रुपये पर कारोबार करने लगी।
गुरुवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने के भाव में नरमी आई है तो चांदी में कुछ मजबूती आई है। सोने का हाजिर भाव आज 0.32 फीसदी गिरा है। वहीं, चांदी का रेट 0.51 फीसदी मजबूत हुआ है। सोने का भाव आज 1,660.95 डॉलर प्रति औंस हो गया है। आज चांदी का हाजिर भाव अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बढ़कर 19.39 डॉलर प्रति औंस हो गया है।