FSSAI का बड़ा फैसला: गुटखा और पान मसाला की प्लास्टिक पैकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, अब पेपर और टिन पैकिंग में ही बिकेगा
नई दिल्ली (UPI24 News): पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के दिशा में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। FSSAI ने देशभर में गुटखा और पान मसाला की प्लास्टिक पैकेजिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध (Ban) लगा दिया है।
अब केवल इन सामग्रियों में होगी बिक्री नियमों के तहत अब तंबाकू, गुटखा और पान मसाला निर्माताओं को अपने उत्पादों की पैकिंग के लिए प्लास्टिक या मल्टी-लेयर प्लास्टिक पाउच का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। अब यह केवल:
-
पेपर (कागज)
-
टिन (धातु के डिब्बे)
-
कांच के जार (Glass Jars)
में ही बेचे जा सकेंगे।
पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम FSSAI का यह फैसला सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और प्लास्टिक कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। गुटखा और पान मसाला के छोटे प्लास्टिक पाउच नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी मात्रा में कचरा फैलाते हैं, जिन्हें रीसाइकिल करना बेहद मुश्किल होता है।
प्राधिकरण ने सभी राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और संबंधित निर्माण कंपनियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और जब्ती की चेतावनी भी दी गई है।
