जामा मस्जिद से लेकर जामिया तक, भीड़ द्वारा उग्र प्रदर्शन…

दिल्ली, 10 जून 2022 : दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर भारी संख्या में इकट्ठा होकर लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया है, ये विरोध प्रदर्शन बीजेपी प्रवक्ता के आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों द्वारा किया जा रहा हैं।आंदोलन पर जामा मस्जिद कमेटी ने बयान जारी कर कहा हैं की ये आंदोलन मस्जिद कमेटी की तरफ से आयोजित नहीं किया गया हैं|

जामा मस्जिद कमेटी ने कहा की कल आंदोलन की योजना बनाई जा रहीं थीं जिसे कमेटी द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था, और आंदोलन नहीं करने की सलाह दी गई थीं कमेटी ने कहा की इन आंदोलनों को किसने आयोजित किया इस बात उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा की मामला पर उनकी पूरी निगरानी हैं और परिस्थिति पर नियंत्रण हैं।