लॉटरी लगने का झांसा देकर लाखों की ठगी, इनाम की राशि प्राप्त करने युवक ने बेचा जमीन…

अंबिकापुर , 23 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में केबीसी के नाम से ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। बता दे कि गाँव के भोले भाले लोगो को लॉटरी लगने का झांसा देकर लाखो रु की ठगी की गई है,यही नही ठग ने पीड़ितों से और रकम जमा कराने दबाव भी बनाया जा रहा ,पूरा मामला सरगुजा जिले के ग्राम बुलेकनाडांड का है।
यहाँ रहने वाले एक पीड़ित ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत करने एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी से मामले की शिकायत की, पीड़ित ने बताया लॉटरी लगने का झांसा देकर उसे ठगी की गई है।
अज्ञात ठग के द्वारा अलग-अलग बार में लाखों रुपए की ठगी की गई है, लॉटरी का इनाम की लाखों रुपए की राशि को प्राप्त करने पीड़ित ने अपनी जमीन एवं समान को भी बेच डाला है मगर अब तक उन्हें काम नहीं मिला है। जिसके बाद ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आज आजाद सेवा संघ के बैनर तले एएसपी को ज्ञापन सौंपा है।

You may have missed