बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री, इसदिन लेंगे पार्टी की सदस्यता…

former cm bjp join

Breaking : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीते कई दिनों से खुलकर हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे थे। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले चंपई सोरेन के साथ आने से भाजपा को बड़ा फायदा मिल सकता है।

इस तारीख को होंगे भाजपा में शामिल

चंपई सोरेन ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उनके साथ में असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा भी मौजूद थे। सीएम हिमंता ने जानकारी दी है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने थोड़ी देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। चंपई 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।

You may have missed