प्रेम विवाह के चलते दो परिवारों में मारपीट, दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल…

बिलासपुर , 21 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मारपीट का एक मामला सामने आया है। बता दे कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक और युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी होते ही युवती के परिवार वाले युवक के घर पहुंच गए।
इस दौरान दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। इसमें जमकर लाठी और टांगी का इस्तेमाल किया गया। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना पर गांव में पुलिस बल तैनात की गई है। साथ ही आसपास के थानों से भी बल बुलाया गया है। पचपेड़ी में रहने वाले युवक का पास के गांव हेडसपुर में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों अपने घर से भाग गए। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद युवक अपने जीजा के घर पचपेड़ी आ गया। इसकी जानकारी होते ही युवती के परिवार वाले पचपेड़ी आ गए।
दोनों पक्ष के बीच सुलह की बात चल रही थी। दोनों परिवार के बीच आपसी सहमति नहीं होने पर मामला बिगड़ गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में लाठी और टांगी का भी इस्तेमाल किया गया।

You may have missed