ईद-उल-अज़हा 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री का जताया आभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ईद-उल-अज़हा के अवसर पर 28 मई 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ईद-उल-अज़हा के लिए 27 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि उर्दू कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 28 मई 2026 को पूरे देश में मनाया जाना निर्धारित है। इस संबंध में राज्य शासन को पत्र भेजकर 27 मई के अवकाश को निरस्त कर 28 मई को अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था।
राज्य शासन ने मांग पर सहमति जताते हुए नई अधिसूचना जारी कर 28 मई 2026 को ईद-उल-अज़हा हेतु सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय पर मुस्लिम समाज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य शासन का हृदय से आभार जताया है।
डॉ. सलीम राज
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड
(कैबिनेट मंत्री दर्जा)
