ट्रांसपोर्टर अचल भाटिया के घर पहुँची ईडी की टीम , जांच-पड़ताल जारी…

रायपुर, 31 मार्च 2023 : राजधानी रायपुर के बाद अब भिलाई के ट्रांसपोर्टर अचल भाटिया के यहां शुक्रवार को ईडी ने कार्रवाई की है। भाटिया कोल परिवहन से जुड़े हुए हैं। ईडी की टीम दोपहर बाद पहुंची और वहां जांच-पड़ताल चल रही है।
बता दें कि ईडी ने प्रदेश के बड़े उद्योगपति कमल सारडा, आईएएस द्वय अनिल टूटेजा, और केडी कुंजाम, आईटीएस अफसर एपी त्रिपाठी के अलावा उद्योग अफसर प्रवीण शुक्ला, शराब कारोबारी पप्पू भाटिया, अमोलक सिंह भाटिया, और उद्योगपति नवीन केडिया के शराब कारोबार का प्रबंधन देखने वाले लोगों के यहां छापेमारी की थी।

You may have missed