श्रीलंका में आर्थिक संकट : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, एक की मौत, 12 घायल…

20 अप्रैल 2022 : श्रीलंका में छाये आर्थिक संकट से लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच श्रीलंका की राजधानी कोलंबों से करीब 100 किलोमीटर दूर रामबुकाना कस्बे में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 12 घायल हुए हैं। श्रीलंका की पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्रदर्शनकारी एक रेलवे क्रासिंग पर जाम लगा रहे थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी है।

मीडिया को जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी निहाल थालदूवा ने कहा कि पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक तरीके से हटाने की कोशिश की थी। पुलिस का कहना है कि जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस का कहना है प्रदर्शनकारियों ने एक ईंधन टैंक और थ्री व्हिलर ऑटो में भी आग लगाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed