Virat Kohli Golden Duck : पहली बॉल पर आउट हुए विराट कोहली, फैन्स हुए भावुक

मुंबई, 20 अप्रैल 2022 : IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे है। आईपीएल 2022 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ी। इस मुकाबले में विराट कोहली गोल्डन डक हो गए यानी अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर आरसीबी को पहला झटका लगा। दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर अनुज रावत पवेलियन लौट गए।

इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिच पर उतरे। विराट ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कट शॉट खेला लेकिन गेंद बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे दीपक हुड्डा के हाथों में चली गई। उन्होंने आसान से कैच लेकर विराट को पवेलियन भेज दिया। आईपीएल के इतिहास में यह चौथा मौका है, जब विराट कोहली अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। इसके पहले 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आशीष नेहरा ने उन्हें आउट किया था। इसके बाद 2014 में संदीप शर्मा और 2017 में नाथन कुल्टर नाइल के खिलाफ विराट गोल्डन डक हुए थे। अब 5 साल बाद 2022 में विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed