Sunday, December 3, 2023

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना , लगातार बढ़ते ठंड में लग सकता है ब्रेक…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बढ़ते ठंड में ब्रेक लग सकता है। यहां के अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है। इससे ठिठुरने वाली ठंड कम होगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेशभर में सुबह-सुबह और रात के समय ठंड लग रही है। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में ज्यादा ठंड है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों यानी कि 72 घंटे में अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। इससे प्रदेश में पढ़ने वाली ठंड कम होगी। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ेगी, लेकिन ठंड कम होगी। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा।
छत्तीसगढ़ में 72 घंटे में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इससे अंबिकापुर क्षेत्र सबसे अधिक ठंड रहा।
राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां मौसम साफ रहेगा। रायपुर की अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड कम होगी। तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...