Saturday, April 19, 2025

नगरीय निकायों को 65.72 करोड़ रुपए की पार्षद निधि आबंटित , 166 निकायों को जारी की राशि…

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की है। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत पार्षद निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर, भिलाई और बिलासपुर नगर निगमों में प्रत्येक को दो करोड़ दस लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है। बिरगांव, धमतरी, रिसाली, भिलाई-चरोदा और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 20 लाख रुपए तथा जगदलपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 44 लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा दुर्ग नगर निगम को एक करोड़ 80 लाख रुपए, राजनांदगांव को एक करोड़ 53 लाख रुपए तथा कोरबा नगर निगम को दो करोड़ एक लाख रुपए की पार्षद निधि आबंटित की गई है।

चुंगी क्षतिपूर्ति मद में विभाग द्वारा तिल्दा-नेवरा, कोंडागांव, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 49 लाख 50 हजार रुपए, गोबरा नवापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर और दीपका नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 47 लाख 25 हजार रुपए, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, अहिवारा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, कटघोरा, सारंगढ़, बलरामपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 33 लाख 75 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं। बालोद, जामुल, खैरागढ़, अकलतरा, जशपुर नगर, बैकुंठपुर और पंडरिया नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 45 लाख रुपए, कुनकुरी और डोंगरगढ़ नगर पालिकाओं को 54-54 लाख रुपए तथा बड़े बचेली, किरंदुल, सक्ती, खरसिया और सूरजपुर नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 40 लाख 50 हजार रुपए की पार्षद निधि जारी की गई है। विभाग द्वारा आरंग नगर पालिका को 38 लाख 25 हजार रुपए, भाटापारा को 69 लाख 75 हजार रुपए, महासमुंद को 67 लाख 50 हजार रुपए, दल्लीराजहरा और कवर्धा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 60 लाख 75 हजार रुपए, जांजगीर नगर पालिका को 56 लाख 25 हजार रुपए और चांपा को 60 लाख 74 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आबंटित की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्य की 108 नगर पंचायतों में प्रत्येक को 22 लाख 500 रुपए की पार्षद निधि जारी की है। इनमें अभनपुर, खरोरा, कुंरा, माना कैंप, लवन, कसडोल, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), छुरा, राजिम, फिंगेश्वर, कुरुद, भखारा, मगरलोड, नगरी, आमदी, पिथौरा, बसना, तुमगांव, धमधा, पाटन, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, नवागढ़ (बेमेतरा), मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, गंडई, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, डोंगरगांव, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, केशकाल, फरसगांव, बस्तर, अंतागढ़, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, मल्हार, पथरिया, सरगांव, लोरमी, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, बलौदा, खरौद, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, धरमजयगढ़, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, किरोड़ीमल नगर, लैलुंगा, पुसौर, पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा, कुनकुरी, कुसमी, रामानुजगंज, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, भटगांव, जरही, विश्रामपुर, झगराखंड, खोंगापानी और नई लेदरी नगर पंचायत शामिल हैं।

Related Articles

छालीवुड के सितारों की सजी महफ़िल, जानकी भाग-1 व गुईयां-2 का ट्रेलर लॉन्च

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार दो मेगा फिल्मों का ट्रेलर एक साथ लांच किया गया। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा...

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır Bir kumar kuruluşu herhangi bir misafiri 7 slots bir büyük ikramiye hakkında rüyalar. Mega Kazançlar – slot makinelerinde...

Топ Онлайн Казино Рейтинг 10 немногих Казино На кварплату В России

Онлайн Казино в Gg Bet Играть На Реальные кварплатуContentКачество Службы ПоддержкиШирокий Ассортимент Онлайн ИгрIzzi CasinoРейтинг Лучших Онлайн Казино На РублиПроверенные Отзывы Игроковсоветовать По Использованию...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

छालीवुड के सितारों की सजी महफ़िल, जानकी भाग-1 व गुईयां-2 का ट्रेलर लॉन्च

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार दो मेगा फिल्मों का ट्रेलर एक साथ लांच किया गया। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा...

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır

Çevrimiçi casinolarda bonuslar Ne tür ikramiyeler vardır Bir kumar kuruluşu herhangi bir misafiri 7 slots bir büyük ikramiye hakkında rüyalar. Mega Kazançlar – slot makinelerinde...

Топ Онлайн Казино Рейтинг 10 немногих Казино На кварплату В России

Онлайн Казино в Gg Bet Играть На Реальные кварплатуContentКачество Службы ПоддержкиШирокий Ассортимент Онлайн ИгрIzzi CasinoРейтинг Лучших Онлайн Казино На РублиПроверенные Отзывы Игроковсоветовать По Использованию...

Обзор Официального Сайта Букмекерская Контора Мостбет Бонусы

Онлайн-казино а Ставки На Спорт Официальный СайтContentТаблица О Букмекерской Конторе MostbetРегистрация же Вход В Бк MostbetИнструкция судя Входу В Аккаунт Mostbet В россииИнформация о...

महापौर मीनल चौबे ने दी स्वास्थ्य क्रांति को नई दिशा — पार्षदों को मिला राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन का विशेष प्रशिक्षण

रायपुर । आज राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की लोकस्वास्थ्य सेवाओं में जनभागीदारी एवं सुदृढीकरण हेतु एक दिवसीय संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला...