Sunday, February 9, 2025

सीएम भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जनता को दी बधाई, बोले-

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने जारी बधाई संदेश में कहा है कि आज का दिन अक्षरों की अलख जगाने, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। अक्षर ज्ञान के प्रकाश से अपने और समाज के जीवन में चेतना, सुख और समृद्धि की रोशनी फैलाने का दिन है।

मुख्यमंत्री ने आव्हान किया है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लिए हम सब अपना योगदान देने का संकल्प लें। सभी का योगदान प्रदेश के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा और ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का संकल्प पूरा करने में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि वास्तव में अक्षर ज्ञान वह पहला द्वार है, जहां से ज्ञान के अनंत रास्ते खुलते हैं। साक्षरता से शिक्षा और शिक्षा से विकास का सीधा संबंध है। आज का दिन प्रदेश में साक्षरता के वर्तमान सोपान पर गर्व करने का है, तो शेष लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संकल्प लेने का भी है।

उन्होंने कहा है कि शत-प्रतिशत साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए व्यक्तिगत रूचि और सामूहिक प्रयासों की बड़ी आवश्यकता है। व्यापक जनभागीदारी से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

रायपुर: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर लॉक होने से फंसे लोग, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और पुलिस की गिरफ्तारी

रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा और पंजाब में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हरियाणा और पंजाब में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 27 साल...

निहारिका बारिक बनीं छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर लॉक होने से फंसे लोग, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और पुलिस की गिरफ्तारी

रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा और पंजाब में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हरियाणा और पंजाब में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 27 साल...

निहारिका बारिक बनीं छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह...

पैसों की बर्बादी: स्मार्ट सिटी लाइटिंग का कार्य बना सवाल !

रायपुर : स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए सुंदरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में हैं। छह महीने पहले...

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने जनता से संवाद के जरिए अपने विजन को किया साझा, निगम के विकास और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

शहरी सरकार के चुनावी माहौल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शुक्रवार को एक संवाद सत्र में अपने विचार रखे। इस सत्र...