सिविल जज का परिणाम जारी, टॉप टेन में नौ लड़कियों ने बाजी मारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इस बार के सिविल जज परीक्षा परिणाम के टॉप टेन में 9 बेटियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।
जारी चयन सूची में रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडी नगर) की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है।