CG NEWS : भालू के हमले से किसान की हुई मौत…
बलौदाबाजार, 18 जून 2022 : बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है जहा सोनाखान वन परिक्षेत्र में भालू के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम फिरत राम बताया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी गाव वालो को मिलते ही लोगो में हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक किसान शौच के लिए खेत गया था। किसान कुछ कर पाता इससे पहले भालू ने हमला कर मार डाला। यह मामला सोनाखान वन परिक्षेत्र के झाल पानी का है।
