CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 वी के छात्र की हुई मौत…
रायपुर, 04 जुलाई 2022 : बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहा रविवार रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 साल के छात्र सहित 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों इस घटना की जानकारी पुलिस रात के समय ही दे दी थी। यह हादसा आवापल्ली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात तेज बारिश हो रही थी। उस दौरान मुरदोंडा गांव निवासी गुरुदयाल यालम (15) घर के पास ही रात करीब 8 बजे था। वह पेड़ के नीचे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर जा गिरी। इसकी चपेट में आकर गुरुदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र हायर सेकेंडरी स्कूल आवापल्ली में 10 वीं क्लास में पढ़ता था।
इसी दौरान हुई गांव में एक अन्य घटना में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की भी जान चली गई। गांव का ही रहने वाले अंगनपल्ली मुत्ता (50) घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर उनकी भी मौत हो गई। बारिश के रुकने के बाद रात में ही दोनों मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना के बाद गांव कोहराम छा गया है।
