तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में अधिक संख्या में यात्री घायल…

अम्बिकापुर : अम्बिकापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्री बस बतौली से अम्बिकापुर जा रही थी। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। उसी दौरान ग्राम पंचायत कंठी के मेन सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है।