आज 156 ट्रेनों को रद्द, 13 ट्रेन रिशेड्यूल पर…
नई दिल्ली : देश के लाइफलाइन कहे जाने वाली भारतीय रेल हर दिन हजारों की संख्या ने लोगो में ट्रेनों में यात्रा करते है। ऐसे में अगर अपनी ट्रेन कैंसिल डायवर्ट या रिशेड्यूल हो जाए तो यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कैंसिल ट्रेनों में एक्सप्रेस, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल है। कई बार यात्री बिना रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक किए ही रेलवे स्टेशन चले जाते हैं. इससे बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आज के दिन कुल 156 ट्रेनों को रद्द किया है। वहीं 13 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है और 17 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया है. इन लिस्ट के अलावा बाकी की पूरी लिस्ट आप enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर देख सकते हैं और कैंसिल ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों की सूची भी देख सकते हैं।
