बीजापुर : जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 6 माओवादी ढेर…

बीजापुर, 26 नवंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल जारी है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है। 
जिसमे चार नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। फिलहाल इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।