आम जनता को बड़ी राहत, गैस के दाम में भारी कटौती, नई रेट आज से लागू…

मुंबई : होली से पहले आम आदमी के लिए बड़ी राहत भरी खबर है, सार्वजनिक क्षेत्र की महानगर गैस (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है।
मंगलवार देर शाम जारी बयान में कंपनी ने कहा कि गैस की उत्पादन लागत में कमी के कारण कीमतों में कटौती की गई है। यह कटौती पांच मार्च की मध्यरात्रि से लागू होगी।

You may have missed