मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर , प्रदेश में 2 दिन बंद रहेंगी शराब दुकान , आदेश जारी…

कांकेर, 18 जनवरी 2023 : CG Breaking : राज्य के उत्तर बस्तर कांकेर में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. कलेक्टर ने शराब दुकानों को लेकर एक आदेश जारी किया है. जिसमें दो दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इस दिन जिले के सभी देशी और विदेशी मदिरा की दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब और एफएल 7 सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेंगे।

You may have missed