रायपुर , 14 सितंबर 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम संस्कृति विभाग ने नगर में पीडब्ल्यूडी कालोनी चैक सिविल लाईन्स में स्थित भारत रत्न महान अभियंता डाॅ. मोक्षगुण्डम विष्वेष्वरैया की प्रतिमा के सामने उनकी जयंती अभियंता दिवस 15 सितम्बर 2023 शुक्रवार को सुबह 10ः30 बजे जयंती कार्यक्रम का आयोजन रखा है।
नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापुरूष से संबंधित प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल का संधारण व ससम्मान प्रतिमा की साफ-सफाई व्यवस्था, प्रतिमा स्थल के आसपास विषेष सफाई व्यवस्था, प्रतिमा की सादर पुष्प सज्जा कार्यक्रम स्थल में आवष्यकता के अनुरूप पेयजल की समुचित व्यवस्था की जायेगी।