बीएड छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश , जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में इंजीनियर के घर फांसी के फंदे पर लटकती बीएड छात्रा की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना।
जानकारी के अनुसार, लैलूंगा निवासी 22 वर्षीय युवती गंगानगर में एक इंजीनियर के घर रहकर घरेलू काम करती थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को खबर दी। परिजनों ने अपने आने तक शव को नीचे उतारने से मना किया। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई पता नहीं चल सका है
बीएड छात्रा की लाश इंजीनियर के घर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। वर्तमान में वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। इंजीनियर भी अंबिकापुर क्षेत्र का रहने वाला है।इंजीनियर के घर के स्टोर रूम में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।

You may have missed