Sunday, February 9, 2025

गोंदवारा में लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर मुरुम रोड काटकर तत्काल कारगर रोक लगाई…

रायपुर : रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही लगातार जारी है.
आज नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता एवं नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन के यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 के गोंदवारा में अनुग्रह सोसायटी के पास लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर बनाई गयी अवैध मुरुम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं वहाँ मार्ग में आवागमन बाधित कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर जोन 1 जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, उप अभियंता सुश्री श्रुति चतुर्वेदी, अजीत सिंह राठौर की उपस्थिति में कारगर रोक लगाने की कार्यवाही की.
जोन 1 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन 1 के गोंदवारा में लगभग 3 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है।
जोन 1 के नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी सम्बंधित नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। जानकारी मिलते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Related Articles

रायपुर: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर लॉक होने से फंसे लोग, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और पुलिस की गिरफ्तारी

रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा और पंजाब में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हरियाणा और पंजाब में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 27 साल...

निहारिका बारिक बनीं छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर: कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शटर लॉक होने से फंसे लोग, मीडियाकर्मियों से बदसलूकी और पुलिस की गिरफ्तारी

रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में शनिवार रात करीब 9:00 बजे एक अजीबो-गरीब हादसा हुआ, जब शोरूम का शटर लॉक हो गया...

दिल्ली में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा और पंजाब में जश्न का माहौल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हरियाणा और पंजाब में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 27 साल...

निहारिका बारिक बनीं छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह...

पैसों की बर्बादी: स्मार्ट सिटी लाइटिंग का कार्य बना सवाल !

रायपुर : स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए सुंदरीकरण कार्य अब सवालों के घेरे में हैं। छह महीने पहले...

महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने जनता से संवाद के जरिए अपने विजन को किया साझा, निगम के विकास और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

शहरी सरकार के चुनावी माहौल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने शुक्रवार को एक संवाद सत्र में अपने विचार रखे। इस सत्र...