नई दिल्ली , 11 नवंबर : एलन मस्क ने ट्विटर से कई कर्मचारियों की छटनी कर दी है। इसके बाद अब अमेजन ने छटनी करना शुरू कर दिया है। अमेजन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर जेमी झांग अपना दर्द साझा किया है। दरअसल, कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।
जिसके बाद पहले से काम कर रहे कर्मचारियों को एक पिंक कलर का स्लिप मिला। पिंक स्लिप थमाने का मतलब नौकरी से निकाला जाना होता है। हालंकि इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि अब तक कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।
बता दें कि रोबोटिक्स डिवीजन में कम से कम 3,766 लोग कार्यरत हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ नुकसान में चल रही है जिसके कारण कर्मचारियों की छटनी कर रही है।
वहीं सभी कर्मचारियों को अन्य नौकरी तलाश करने का भी निर्देेश दिया गया है। इसके लिए पिछले हफ्ते अमेजन ने एक आंतरिक ज्ञापन में घोषणा की थी। जिसके उन्होंने लिखा है कि लिखा, “अर्थव्यवस्था के अनिश्चितता की स्थिति में टीम ने इस सप्ताह नई नियुक्तियों पर विराम लगाने का फैसला किया है।