पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई, कांग्रेस नेता दीपक टंडन 6 साल के लिए निष्कासित

रायपुर। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक टंडन को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर यह फैसला लिया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक टंडन को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

पार्टी ने यह कदम संगठन की सख्ती और अनुशासन को बनाए रखने के लिए उठाया है। यह निष्कासन आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की रणनीति और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख को दर्शाता है।