यात्रियों से भरी बस में IED ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल…

माली , 14 अक्टूबर 2022 : माली में एक बस में जोरदार धमाके में 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 53 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके में हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, मोप्ती इलाके में शुक्रवार तड़के बांदियागरा और गौंडका के बीच यात्री बस में धमाका हो गया। पुलिस और स्थानीय सूत्रों ने 10 यात्रियों की मौत और कई गंभीर रूप से घायलों की की सूचना दी थी।
स्थानीय बांदियागरा यूथ एसोसिएशन के मौसा हाउससेनी ने कहा कि हमने अभी नौ शवों को क्लिनिक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। 
बता दें कि माली लंबे समय से एक जिहादी विद्रोह से जूझ रहा है। विद्रोह में अब तक हजारों लोगों की जान गई है, जबकि सैकड़ों लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा है।

You may have missed