शराब दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में हुआ बदलाव , आदेश जारी

कोंडागांव , 14 सितंबर 2022 : जिला कलेक्टर ने जिले में संचालित होने वाले सभी शराब दुकानों को खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करने का आदेश दिया है। सभी शराब दुकानों के समय बदल दिए गए हैं। जिले में अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही शराब दुकान संचालित होंगी।
इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले शराब दुकानों का संचालन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होता था।
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी आयुक्त के निर्देश पर ये बदलाव किया गया है। अब सभी शराब दुकाने के समय सुबह 10 बजे से बजाय 9 बजे खुलेगी।
वहीं रात 10 बजे बंद होने बजाय अब रात 9 बजे बंद होगी। यह आदेश जिले देशी और विदेशी शराब दुकानों पर लागू होगा

You may have missed