महंगाई से लोगों को मिली बड़ी राहत, सिलेंडर के दाम हुए कम

नई दिल्ली, 01 सितंबर 2022 : देश में महंगाई की मार झेल रही लोगों को सितंबर महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दामों को लेकर बड़ी राहत मिली है। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की भारी कटौती की गई है। हालांकि, कीमत में यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर वही पुरानी कीमत पर मिल रहा है।
इसकी कीमत में कोई घट बढ़ नहीं हुई है। दिल्ली की बात करें तो आज 1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की गई है। वहीं कोलकाता में 100 रुपये सस्ता हुआ है कर्मिशयल गैस सिलेंडर, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में यह 96 रुपये सस्ता मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ देश के लगभग हर बड़े शहरों में मिलेगा।
दिल्ली में आज से 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1976.50 की जगह 1885 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में अब कीमतें घटकर 1995.5 रुपए हो गई है, इससे पहले यह 2095 रुपये थी। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात की जाए तो मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये रह गई है।
कर्मिशयल सिलेंडर की कमी से होटल, रेस्तरां और बड़े शादी विवाह के आयोजनों में बनने वाली रसोई सस्ती होती है। क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग ऐसी जगहों पर होता है। इस तरह घरेलू गैस सिलेंडर से जहां सीधेतौर पर उपभोक्ताओं को फायदा होता है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं तो होटलों से मंगवाने वाला खाना महंगा हो जाता है। लेकिन दाम तब सस्ते होते हैं तो इसका भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ आम उपभोक्ताओं को होता है।
घरेलू सिलेंडर की बात की जाए तो इसके दाम में पिछली 6 जुलाई से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। यानी अभी भी सिलेंडर उसी दाम पर मिलेगा। इंडेन सिलेंडर की दिल्ली में 1053 रुपये होगी, वहीं, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपए दाम होंगे।
गैस कंपनियां महीने की हर 1 तारीख को सिलेंडर की कीमत तय करती है। यही कारण है कि इससे पहले पिछले माह यानाी 1 अगस्त को भी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत पहले 2012.50 पैसे थी, इस कटौती के बाद कीमत 1976.50 रुपये रह गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed