12 वर्षीय छात्र ने की खुदखुशी , जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2022 : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहाँ सातवीं कक्षा के एक छात्र ने खुदखुशी कर ली है। यह मामला नैला उप थाना क्षेत्र की है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।
थाना प्रभारी रीना कुजूर ने बताया कि, 12 साल का बेटा अनुभव शासकीय मिडिल स्कूल में कक्षा 7वीं में पढ़ता था। घर के सभी सदस्य काम पर निकल गए थे। लेकिन जब घर के लोग वापस लौटे तो बच्चे को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखकर दादी सदमे में आ गई। कुछ ही देर में जब घर के सभी सदस्य भी पहुंच गए। इस घटना को सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
नैला पुलिस के अलावा एएसपी अनिल सोनी भी वहां पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में हैं, जिसके कारण पुलिस उनका बयान नहीं ले पाई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है।

You may have missed