पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. रमन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. सिंह के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने संस्कृत के मंगलवाक्य ‘जीवेत शरदः शतं’ के माध्यम से डॉ. रमन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि डॉ. सिंह निरंतर जनसेवा और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान देते रहें तथा उनका मार्गदर्शन सभी को मिलता रहे।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का लंबा राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति में योगदान दिया। सार्वजनिक जीवन में उनका अनुभव और जनहित से जुड़ा कार्य नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. रमन सिंह लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सदन की कार्यवाही के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होता है।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ को उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन का लाभ आगे भी मिलता रहेगा।

