कमल नारायण शर्मा की जयंती पर दी गई पुष्पांजलि

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा की जयंती पर शहीद स्मारक भवन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर नगर निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में और नगर निगम जोन-2 के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ तथा संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर.के. चौबे, सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारी अरुण दुबे सहित शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कमल नारायण शर्मा को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान का स्मरण किया।

