छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 22 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले; IFS विवेक आचार्य वन विभाग वापस
रायपुर (UPI24 News): छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और एक IFS अधिकारी के तबादले का आदेश जारी किया है। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
नगरीय प्रशासन विभाग में प्रमुख बदलाव प्रशासनिक फेरबदल के तहत सबसे बड़ा बदलाव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में देखने को मिला है:
-
सोनमणि बोरा (1999 बैच): आदिम जाति विकास विभाग से हटाकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
-
आर. संगीता (2005 बैच): नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
-
नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर: कांकेर कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग बनाया गया है।
-
रिमिजियुस एक्का: विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) बनाए गए हैं, साथ ही उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टरों का तबादला व फील्ड पोस्टिंग
-
रणबीर शर्मा (2012 बैच): संचालक, समाज कल्याण के पद से ट्रांसफर कर गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है।
-
भगवान सिंह उइके: गरियाबंद कलेक्टर से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
-
गोपाल वर्मा: कबीरधाम कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
IFS विवेक आचार्य मूल विभाग वन विभाग में वापस पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक (MD) के रूप में कार्यरत 2006 बैच के IFS अधिकारी विवेक आचार्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग (वन विभाग) को वापस लौटा दी गई हैं। पिछले तीन महीनों के भीतर विवेक आचार्य का यह दूसरा तबादला है। इससे पहले उन्हें संस्कृति विभाग के संचालक पद से हटाया गया था, और अब वे संस्कृति व पर्यटन दोनों विभागों की जिम्मेदारियों से बाहर हो गए हैं।
