लोरमी: ‘तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता’ – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव

रायपुर (UPI24 News): उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने लोरमी के मानस मंच में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से दिव्यांगजनों का आवागमन आसान होगा और वे अपने जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहे बिना आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर देना साय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह तिपहिया स्कूटी उनके लिए न केवल सुविधा बल्कि स्वावलंबन का एक मजबूत माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सर्प मित्रों को प्रदान की गई सुरक्षा किट

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सर्प मित्र श्री सुरेश यादव और श्री प्रदीप निषाद को सर्प रेस्क्यू के लिए विशेष सुरक्षा किट भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस किट की मदद से सर्प मित्र किसी भी खतरे के बिना सुरक्षित तरीके से अपना सेवा कार्य जारी रख सकेंगे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले, श्री कोमलगिरी गोस्वामी, श्री राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक जायसवाल, श्री दीनानाथ केशरवानी, श्रीमती अंजना दास सहित स्थानीय पार्षदगण, एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।