रायपुर: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सीएम विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण, जानें किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

रायपुर, 10 अगस्त 2026: आगामी 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

प्रमुख जिलों में ये अतिथि करेंगे ध्वजारोहण

  • रायपुर (मुख्य कार्यक्रम): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

  • बिलासपुर: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

  • दुर्ग: उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव

  • बस्तर: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

मंत्रियों को मिली जिलों की कमान

  • सरगुजा: आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम

  • महासमुंद: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल

  • दंतेवाड़ा: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

  • कबीरधाम: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • रायगढ़: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

  • कांकेर: राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा

  • सूरजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

  • जांजगीर-चांपा: कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब

  • जशपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

  • बालोद: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

सांसदों और विधायकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

  • बलौदाबाजार: सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल

  • बेमेतरा: सांसद श्री विजय बघेल

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद श्री संतोष पांडेय

  • कोंडागांव: सांसद श्री भोजराज नाग

  • बलरामपुर: सांसद श्री चिंतामणि महाराज

  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: सांसद श्री राधेश्याम राठिया

  • गरियाबंद: सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी

  • सक्ती: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

  • बीजापुर: सांसद श्री महेश कश्यप

  • सुकमा: राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह

  • मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी: राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा

  • कोरबा: विधायक श्री अमर अग्रवाल

  • धमतरी: विधायक श्री अजय चंद्राकर

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक श्री धरमजीत सिंह

  • मुंगेली: विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले

  • कोरिया: विधायक श्री भैय्या लाल राजवाड़े

  • नारायणपुर: विधायक सुश्री लता उसेंडी

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सभी मुख्य अतिथि जिला मुख्यालयों में आयोजित समारोह के दौरान जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।