छत्तीसगढ़ में खेलों की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, हॉकी लीग की होगी शुरुआत

रायपुर, 4 अगस्त 2026: उपमुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। नवरायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने घोषणा की कि राज्य में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन: 100 करोड़ का बड़ा निवेश वहीं, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त 57 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है। यह राशि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए उपयोग की जाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग का बजट छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय केवल 4 करोड़ रुपये था, जो चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में बढ़कर 304 करोड़ रुपये हो गया है।

हॉकी लीग और प्रशिक्षण में नई उड़ान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में हॉकी लीग के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य के खेल अकादमियों में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए 14 प्रशिक्षकों को पटियाला भेजा गया है। खेल गतिविधियों के संचालन को सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने 6 नए जिलों में खेल अधिकारियों के पदों का सृजन किया है:

  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • मंद्रेगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
  • सकत

खेल अधिकारियों की नियुक्ति और भर्तियां विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण और भर्ती प्रक्रिया भी तेज की गई है। वर्तमान में 44 प्रशिक्षकों4 जिला खेल अधिकारियों23 सहायक ग्रेड-3 और 8 वार्डन की भर्ती प्रक्रियाधीन है।

दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक खेल की पहुंच उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सक्रियता और गंभीरता से काम कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे और युवा खेल के मैदानों में पहुंच सकें। पिछले दो वर्षों से बस्तर ओलंपिक के आयोजन के साथ ही इस साल से सरगुज ओलंपिक भी राज्य में शुरू किया गया है। देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शानदार मेजबानी ने छत्तीसगढ़ को देश के खेल मानचित्र में प्रतिष्ठित किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर भी मौजूद थीं।