बीरगांव नगर निगम ने पीएम श्री स्कूल नवीन प्राथमिक में विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक
बीरगांव।
नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में आज पीएम श्री स्कूल नवीन प्राथमिक में ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’, ‘कैच द रेन’ एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान नगर निगम के श्री कमल नारायण जंघेल द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल के संरक्षण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश सिंह क्षत्रिय एवं जिला समन्वयक PIU श्री विकास जांगड़े सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
