मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट, बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह किया भेंट

रायपुर, 29 जून 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस मुलाकात के दौरान सीएम साय ने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक स्वरूप ‘बस्तर आर्ट’ का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर दोनों राजनेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, दोनों राज्यों के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।