जानिए किन राशियों के लिए वरदान साबित होगा आज का दिन…

राशिफल, 8 अगस्त 2022: आज सावन का आखिरी सोमवार, आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आया है। जानिए आज का राशिफल:

मेष राशिफल:

आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बनी रहेगी. अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में रहेगा. दोपहर के बाद आपको नौकरी और व्यापार में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. संतान की चिंता आपको हो सकती है.

वृष राशिफल:

दिन की शुरुआत आनंद-प्रमोद से होगी. कोई नए मित्र आपके जीवन में आ सकते हैं. पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है. दोपहर के बाद सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है. आज लोगों से बातचीत करते समय अपने ज्ञान और अहंकार को बीच में ना लाएं. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आप आज आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे.

मिथुन राशिफल:

आज का दिन मन अशांत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध के कारण मन चिंतित रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। कई महत्वपूर्ण योजनाएं अटक सकती है। नौकरी व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पूर्व के कामों को ही संयमित रूप से करते रहें। यद्यपि छात्रों के लिए दिन कड़ी मेहनत का हैं।

कर्क राशिफल:

आज दिन की शुरुआत बेहतर ढंग से करेंगे मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य सेबेहतर सिद्ध होगा । पूर्व में अटके कार्य चलाए मान होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी के बिज़नेस में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों का मन आज पढ़ाई लिखाई को छोड़कर मौज मस्ती में लगेगा।

सिंह राशिफल:

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। सूर्यदेव आपके पंचम स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी व्यापार में सफलता प्राप्त होगी नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नेम फेम मिल सकता है । स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है। गर्भवती महिलाएं विशेषतः अपना ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्तम है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या राशिफल:

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सूर्यदेव का यह गोचर आपके द्वितीय स्थान पर होने जा रहा है आप मानसिक चिंताओं का अनुभव करेंगे । नौकरी व्यापार में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है धनहानि हो सकती है। क्रोध की अधिकता के कारण समाज में आपकी छवि को ठेस पहुंच सकती है । छात्रों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

तुला राशिफल:

आज आपका भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।सूर्यदेव आपके भाग्य स्थान पर ही संचरण करने जा रहे हैं । व्यावसायिक उन्नति होगी धनलाभ के पूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है धन लाभ होगा। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा । छात्रों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई करने के लिए दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं। विदेश गमन के योग भी बन रहे हैं। 

वृश्चिक राशिफल:

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा सूर्यदेव का यह गोचर आपके तृतीय स्थान पर होने जा रहा है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी व्यापार में आर्थिक सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ मिलेंगे पदोन्नति हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। 

धनु राशिफल:

आज आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है धन प्राप्ति के योग है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़ाई पर फोकस बढ़ेगा।

मकर राशिफल:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा । पिछले कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे ।आर्थिक मंदी दूर होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आप पूरे जोश से कार्यों में जुटे रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य में सुधार होगा पेट जनित रोगों से छुटकारा मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। 

कुंभ राशिफल:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं। सावधानी बनाए रखें। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। सोच समझकर ही किसी योजना में पूंजी निवेश करें आर्थिक दृष्टि से आज आप परेशान रह सकते है। विद्यार्थियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। पढ़ाई लिखाई में मन थोड़ा कम लगेगा।

मीन राशिफल:

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कई बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने में विशेष परिश्रम करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनेगी। उच्चाधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी व्यापार के लिए समय बेहतर सिद्ध होगा धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। सरकारी नौकरी में प्रमोशन के या अच्छे स्थान पर परिवर्तन का योग बन रहा है।