दिव्यांश फाउंडेशन ने छेड़ा जल संरक्षण अभियान
रायपुर। दिव्यांश फाउंडेशन छत्तीसगढ द्वारा बढ़ती गर्मी में पेयजल की समस्याओं को देखते हुए जल संरक्षण अभियान का आयोजन जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन रायपुर में किया गया l जहाँ घरेलू जल संरक्षण के उपाय बताए गए और साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजनों में पर्चे भी बांटे गए । इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र कश्यप, गगन सिंह, मुकेश साहू का योगदान रहा l इन्होंने निवेदन किया कि आमजनों की सहभागिता से इस मुहिम को और भी ज्यादा सफल बनाया जा सकता है। इसका हिस्सा बनने के लिए संपर्क सूत्र 93296 67551 पर संपर्क किया जा सकता है।
