झारखंड में बंधक बनाई गईं छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां, वीडियो जारी कर लगाई घर वापसी की गुहार

छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को नर्सिंग ट्रेनिंग के नाम पर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। युवतियों ने एक वीडियो जारी कर घर वापस भेजने की गुहार लगाई है।

बताया जा रहा है कि युवतियों को बेहतर ट्रेनिंग और नौकरी का झांसा देकर झारखंड ले जाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे संपर्क सीमित कर दिया गया और वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

वीडियो में युवतियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने घर लौटने या पैसे की मांग की तो उन्हें रोका गया और दबाव बनाया गया। युवतियों ने प्रशासन और अपने परिवारों से मदद की अपील की है।

मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और झारखंड प्रशासन से संपर्क कर युवतियों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है।