रायपुर में वकील पर चाकू से हमला, नाराज अधिवक्ताओं ने थाने का किया घेराव

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक वकील पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वकील ने कुछ युवकों को शराब पीने से मना किया था, जिससे आरोपी नाराज हो गए और विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया।

हमले में वकील घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में वकील देर रात सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।