नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 49 में प्रेम पार्क पुरैना के रहवासियों के मध्य 4 डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर चलाया स्वच्छ जनजागरण अभियान
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 क्षेत्र अंतर्गत प्रेम पार्क क्षेत्र पुरैना में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025 – 2026 के अंतर्गत नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता जनजागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें रहवासियों को 4 तरह के घर के कूड़े को व्यवस्थित करने का सहज तरीका 4 बाल्टियों में गीला , सूखा, विशेष देखभाल और सेनेटरी कूड़ा पृथक – पृथक रखकर तथा सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की गई. घर का कूड़ा बाहर नहीं फेंकने और अपने घर के आसपास सफाई बनाये रखनेघर का कूड़ा नगर निगम के सफाई वाहन में सफाई मित्र को देने अपील नागरिकों से जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा ने प्रेम पार्क क्षेत्र पुरैना के रहवासी नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत की.
