नगरीय प्रशासन में तबादले, लोकेश्वर साहू बने रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त, तोरण शर्मा प्रोग्रामर नियुक्त

रायपुर।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है।

इस क्रम में श्री लोकेश्वर साहू, जो अब तक राज्य शहरी विकास अभिकरण में उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, को नगर पालिक निगम रायपुर का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वहीं श्री तोरण प्रसाद शर्मा, प्रोग्रामर (संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास – यांत्रिक प्रभाग) को नगर निगम रायपुर में प्रोग्रामर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अतिरिक्त श्री शिशिर शर्मा, सहायक प्रोग्रामर, नगर पालिका परिषद कांकेर को संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास (यांत्रिक प्रभाग) में स्थानांतरित किया गया है।

विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारी 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

You may have missed