यात्री बस हुई अनियंत्रित, भिलाई की 2 महिलाएं हुई घायल…
छत्तीसगढ़,24जुलाई2022: यात्रियों से भरी बस नारायणपुर से दुर्ग जा रही थी। बीच रास्ते में ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। भारी बारिश होने के कारण ड्राइवर तेज़ रफ्तार बस को संभाल नहीं पाया। बस सड़क से नीचे उतर कर एक पेड़ से टकरा गई। जिस हादसे में दो महिलाएं जो की भिलाई की निवासी है , घायल हो गई । उन्हें गंभीर चोटें आई है। उन्हें एंबुलेस से सामरिक मुख्यालय दण्डकवन की 11वीं वाहिनी के अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद दोनों महिलाओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।
