12वीं फेल होने के कारण छात्र कूदा नदी में,28 घंटे बाद मिला शव…

भाटापारा,24जुलाई 2022: अंग्रेजी माध्यम की स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र कुशल साव ने शुक्रवार को घोषित सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में अपने आप को फेल हो जाने पर सेमरिया घाट पहुंचकर शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी। भाटापारा बिलासपुर सड़क मार्ग पर नगर से 6 किमी दूर सेमरियाघाट स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार दोपहर छलांग लगाए छात्र का शव घटना के लगभग 28 घंटे बाद कुहरखान और मनकूदीप से लगे गांव देवाकर के पास मिल गया है।घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एन डीआरएफ जवानों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। शनिवार शाम छात्र का शव कुहारखन और मनकू दीप से सटे गांव दिवाकर के पास मछुवारे को दिखा। शव को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीण पुलिस शव को अपने सुपुर्द लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।